राजधानी चौपाल, नई दिल्ली। PM Kisan 23rd Installment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस बार करीब 9.5 करोड़ लाभार्थी किसानों को योजना का लाभ मिला है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी इस किस्त के तहत किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। किस्त जारी होने के बाद अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल फोन से यह चेक कर सकते हैं कि उनके खाते में राशि आई है या नहीं।
साल में मिलते हैं 6000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। 23वीं किस्त वर्ष 2026 की दूसरी किस्त है। इससे पहले किसानों के खातों में पिछली किस्त मार्च में जारी की गई थी।
किस वजह से रुक सकती है आपकी किस्त
हालांकि कई किसानों को अब भी किस्त मिलने का इंतजार है। यदि आपके खाते में 2 हजार रुपये की राशि नहीं पहुंची है तो इसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं।
-
ई-केवाईसी पूरी नहीं होना
-
बैंक खाते का आधार से लिंक न होना
-
फार्मर आईडी अपडेट न होना
-
बैंक खाता या आधार संबंधी त्रुटि
-
आवेदन में नाम या अन्य जानकारी में गलती
ऐसी स्थिति में संबंधित कृषि विभाग या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जांच करानी चाहिए।
मोबाइल से ऐसे चेक करें PM Kisan Status
किसान अपने स्मार्टफोन से आसानी से किस्त की स्थिति देख सकते हैं।
-
अपने मोबाइल में PM Kisan App डाउनलोड करें।
-
ऐप खोलकर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
OTP सत्यापन पूरा करें।
-
स्क्रीन पर आपकी सभी किस्तों की जानकारी दिखाई दे जाएगी।
वेबसाइट पर Beneficiary List में ऐसे देखें नाम
यदि आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो:
-
PM Kisan पोर्टल खोलें।
-
Beneficiary List विकल्प चुनें।
-
राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
-
लाभार्थियों की सूची आपके सामने आ जाएगी।
-
इसमें अपना नाम खोजकर स्टेटस देख सकते हैं।
ई-केवाईसी है जरूरी
सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी, उनकी किस्त अटक सकती है। ई-केवाईसी स्टेटस जानने के लिए PM Kisan पोर्टल पर जाकर Know Your Status विकल्प में जानकारी चेक करें। यदि केवाईसी लंबित है तो नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाएं।
आधार नंबर से भी कर सकते हैं स्टेटस चेक
यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आधार कार्ड के जरिए भी योजना का स्टेटस देखा जा सकता है।
-
PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
-
Know Your Status पर क्लिक करें।
-
आधार नंबर दर्ज करें।
-
OTP सत्यापन पूरा करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।
-
इसी नंबर से दोबारा लॉगिन कर पूरी जानकारी देख सकते हैं।
यदि किस्त जारी होने के बाद भी आपके खाते में राशि नहीं पहुंची है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग, ई-केवाईसी और फार्मर आईडी की स्थिति जांच लें। सभी दस्तावेज सही होने पर जल्द ही आपके खाते में राशि जमा हो सकती है।