Hydrogen train : जिस हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, उस ट्रेन में 50 स्कूली बच्चे भी होंगे यात्री

Hydrogen train : जिस हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, उस ट्रेन में 50 स्कूली बच्चे भी होंगे यात्री

राजधानी चौपाल, जींद। (Hydrogen train update): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हाइड्रोजन ट्रेन के साथ- साथ जींद व नरवाना में नवनिर्मित अमृत भारत स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेशभर की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे जींद पहुंचेंगे।

इस राष्ट्रीय उपलब्धि का जश्न मनाने और युवाओं को प्रेरित के लिए नार्दन रेलवे कई शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। जिसके लिए नार्दन रेलवे की तरफ से जींद खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख कर पांच स्कूलों में ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता करवाने के लिए कहा है। जिसमें सातवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के विषय मेरे शहर का विकसित स्टेशन कैसा होगा और विकसित भारत बनाने के लिए मैं क्या करूंगा/करूंगी होंगे। 

Hydrogen train : रेलवे ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र

विजेता विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री उद्घाटन समारोह में सम्मानित करेंगे। साथ ही उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत जाने के लिए 50 स्कूली विद्यार्थियों चयन करने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ शिक्षकों का भी दल जाएगा। ये विद्यार्थी जींद से सोनीपत जाएंगे और वापस इसी ट्रेन से जींद आएंगे। जींद खंड शिक्षा अधिकारी सरोज श्योकंद ने बताया कि रेलवे की तरफ से पत्र आया है। निबंध प्रतियोगिता करवाने व अन्य व्यवस्था करवाने के लिए इंचार्ज को निर्देश दिए हैं।

रैली की तैयारियों में जुटे मंत्री, विधायक व संगठन

प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों में मंत्री, विधायक व पार्टी संगठन जुटा हुआ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता लगातार संगठन के पदाधिकारियों की बैठकें ले रही हैं। संगठन की तरफ से रैली का संयोजक राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को बनाया गया है। वहीं सरकार की तरफ से मंत्री कृष्ण बेदी और विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रैली इको फ्रेंडली करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए पदाधिकारियों की गांव व वार्ड अनुसार ई- रिक्शा, ई- स्कूटी, सीएनजी गाड़ी व साइकिलों से लोगों को रैली में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

Must Read Ayushman Bharat : अब व्हाट्सएप पर मिलेगी आयुष्मान योजना की हर जानकारी, घर बैठे चेक करें कार्ड बैलेंस और अस्पताल Ayushman Bharat : अब व्हाट्सएप पर मिलेगी आयुष्मान योजना की हर जानकारी, घर बैठे चेक करें कार्ड बैलेंस और अस्पताल

रैली में आने लोगों को बांटे जाएंगे लड्डू, महिलाओं को चुनरी

भाजपा नेताओं का कहना है कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की प्रधानमंत्री जींद से शुरुआत कर रहे हैं। इसलिए 17 जुलाई जींद व प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। इस दिन को और खास बनाने के लिए जींद से विधायक एवं विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा की तरफ से रैली में आने वाले लोगों को देसी घी के लड्डू बांटे जाएंगे। वहीं महिलाओं को भगवा रंग की चुनरी भेंट की जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए भी विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री को जो स्मृति चिह्न दिया जाएगा, उसमें हाइड्रोजन ट्रेन और मधानी लिए हुए एक महिला का फोटो होगा। विधानसभा डिप्टी स्पीकर की तरफ ये से स्मृति चिह्न तैयार करवाया जा रहा है।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories