Rooftop Solar Panel Scheme : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का खर्च उठाएगी सरकार

Rooftop Solar Panel Scheme : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का खर्च उठाएगी सरकार

राजधानी चौपाल, हरियाणा। हरियाणा में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ बिजली के बढ़ते बिल से राहत देने के लिए सरकार बीपीएल परिवारों के लिए (Rooftop Solar Panel Scheme) नई पहल करने जा रही है। योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने में आर्थिक सहायता दी जाएगी। खास बात यह है कि सब्सिडी मिलने के बाद बचने वाली रकम का बोझ भी परिवारों पर नहीं पड़ेगा।

सब्सिडी के बाद बची रकम भी सरकार देगी

बीपीएल परिवारों को रूफटॉप सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने की योजना को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जा रहा है। 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है।

इसके अलावा हरियाणा सरकार की प्रस्तावित सहायता से लाभार्थी को अपनी जेब से अतिरिक्त रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी बीपीएल परिवार के घर पर सोलर सिस्टम लगाने की कुल लागत करीब 1.30 लाख रुपये आती है और केंद्र व राज्य की सहायता के बाद करीब 20 हजार रुपये बाकी रह जाते हैं, तो इस राशि को भी प्रदेश सरकार वहन करने की तैयारी में है।

सरकार इस रकम की वसूली लाभार्थी से आसान किस्तों में कर सकती है, जिससे एकमुश्त भुगतान का दबाव नहीं रहेगा।

Must Read Haryana news : हरियाणा में पटवारियों, कानूनगो ने शुरू की हड़ताल, देखें क्या है मांगें Haryana news : हरियाणा में पटवारियों, कानूनगो ने शुरू की हड़ताल, देखें क्या है मांगें

सरकारी कर्मचारियों को भी मिल सकता है फायदा

प्रस्तावित योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवारों तक सीमित नहीं रहने वाला है। नियमित बिजली उपभोक्ताओं और सरकारी कर्मचारियों को भी आसान किस्तों पर सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि 5 किलोवाट तक के लोड वाले नियमित बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी इस तरह की सुविधा पर काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना है।

सोलर पंप में सिरसा, रूफटॉप सोलर में जींद आगे

हरियाणा में सौर ऊर्जा से जुड़े अलग-अलग प्रोजेक्ट में जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो सिरसा कृषि क्षेत्र में सोलर पंप लगाने के मामले में सबसे आगे बताया गया है। जिले में सोलर पंपों की कुल क्षमता करीब 1,24,640 किलोवाट बताई गई है।

वहीं घरों और अन्य भवनों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के मामले में जींद जिला करीब 628 किलोवाट क्षमता के साथ आगे है।

Also Read Hisar news : महाबीर स्टेडियम में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल, 600 से ज्यादा खिलाड़ियों को मिलेगी एक छत के नीचे प्रैक्टिस की सुविधा Hisar news : महाबीर स्टेडियम में बनेगा मल्टीपर्पज हॉल, 600 से ज्यादा खिलाड़ियों को मिलेगी एक छत के नीचे प्रैक्टिस की सुविधा

इसके अलावा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में भिवानी जिला करीब 340 किलोवाट क्षमता के साथ शीर्ष पर बताया गया है।

बैंक लोन के बिना सोलर सिस्टम लगाने की तैयारी

योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पात्र बीपीएल परिवारों को सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंक से बड़ा कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार सब्सिडी के साथ बची राशि को भी अपने स्तर पर वहन करने की व्यवस्था तैयार कर रही है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अनुसार, बीपीएल परिवारों और कर्मचारियों को सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है। सब्सिडी के बाद बची रकम को आसान किस्तों में लेने का विकल्प रखा जा सकता है।

बिजली बिल में मिलेगी राहत

रूफटॉप सोलर सिस्टम लगने के बाद परिवारों को अपनी बिजली जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे लंबे समय में बिजली खर्च कम होने की उम्मीद है। सरकार की यह पहल सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने के साथ-साथ आम परिवारों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत देने में भी अहम साबित हो सकती है।

योजना की औपचारिक लॉन्चिंग और पात्रता से जुड़ी अंतिम शर्तें सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगी।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories