किसान नेत्री सिक्किम श्योकंद बनी किसान यूनियन की हरियाणा राज्य प्रधान 

किसान नेत्री सिक्किम श्योकंद बनी किसान यूनियन की हरियाणा राज्य प्रधान 

राजधानी चौपाल, उचाना (जींद) ।भारतीय किसान यूनियन (मांगे राम मलिक) ने किसान नेत्री सिक्किम श्योकंद को हरियाणा प्रदेश के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद सिक्किम श्योकंद ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर मलिक, राज्य सचिव राजीव मलिक और हरियाणा कोर कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

सिक्किम श्योकंद ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन की नींव 1979 में हिसार के उमरा गांव से मांगे राम मलिक ने रखी थी। 1984 में महेंद्र सिंह टिकैत ने इसी यूनियन को सदस्य बनाया था। उसके बाद महेंद्र सिंह टिकैत ने अलग यूनियन बना ली थी।

सिक्किम ने कहा कि मांगे राम मलिक ने किसानों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से इस संगठन की नींव रखी थी। आज वह उसी संगठन से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उनके लिए प्रदेश प्रधान का पद केवल एक पद नहीं, बल्कि किसानों के हितों की रक्षा करने का संकल्प है। 

Must Read 4 दिन बाद हरियाणा पंजाब बार्डर खोला, किसानों का धरना समाप्त, केंद्रीय मंत्री खट्‌टर के साथ होगी किसानों की मीटिंग 4 दिन बाद हरियाणा पंजाब बार्डर खोला, किसानों का धरना समाप्त, केंद्रीय मंत्री खट्‌टर के साथ होगी किसानों की मीटिंग

उन्होंने कहा कि वह जीवनभर संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा पर चलते हुए किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेंगी। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनकी आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

सिक्किम श्योकंद ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वह संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी। उन्होंने जय किसान और इंकलाब जिंदाबाद का नारा देते हुए किसानों की एकजुटता का संदेश दिया। 

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories