Aadhaar App 2.0 : आधार कार्ड का बड़ा अपडेट, नया एप देगा रियल टाइम ट्रैकिंग और फेस लॉगिन सुविधा

Aadhaar App 2.0 : आधार कार्ड का बड़ा अपडेट, नया एप देगा रियल टाइम ट्रैकिंग और फेस लॉगिन सुविधा

राजधानी चौपाल, नई दिल्ली। आधार कार्ड से जुड़ी डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नया Aadhaar App 2.0 पेश किया है। इसके साथ ही यूआईडीएआई ने पुराने mAadhaar App के उपयोगकर्ताओं को नए प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित होने की सलाह दी है। नए ऐप में कई आधुनिक फीचर जोड़े गए हैं, जिनका उद्देश्य आधार सेवाओं को स्मार्टफोन के जरिए अधिक आसान और पारदर्शी बनाना है।

नए Aadhaar App 2.0 के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने आधार प्रोफाइल से जुड़ी विभिन्न सेवाओं तक सीधे पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन आधारित लॉगिन, सुरक्षित डिजिटल प्रोफाइल, वर्चुअल आधार कार्ड और रिक्वेस्ट ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यूआईडीएआई का दावा है कि इससे आधार सेवाओं का उपयोग पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली होगा।

Aadhaar App 2.0 : ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

नए ऐप का उपयोग शुरू करने के लिए सबसे पहले इसे गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर मोबाइल नंबर का सत्यापन किया जाता है। वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान सुनिश्चित की जाती है। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए उपयोगकर्ता को 6 अंकों का पिन भी सेट करना होता है। इसके बाद डिजिटल प्रोफाइल डैशबोर्ड सक्रिय हो जाता है और आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं।

Aadhaar App 2.0 : मिलेंगी कई नई सुविधाएं

नए Aadhaar App में डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड, नजदीकी आधार सेवा केंद्र की जानकारी, अपॉइंटमेंट बुकिंग और आधार संबंधी विभिन्न अनुरोधों की ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड के जरिए उपयोगकर्ता क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी सीमित और सुरक्षित जानकारी साझा कर सकते हैं।

Must Read Hydrogen train : जिस हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, उस ट्रेन में 50 स्कूली बच्चे भी होंगे यात्री Hydrogen train : जिस हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, उस ट्रेन में 50 स्कूली बच्चे भी होंगे यात्री

इसके अलावा, आधार अपडेट से जुड़ी रिक्वेस्ट की स्थिति भी ऐप के माध्यम से देखी जा सकती है। उपयोगकर्ता आवेदन जमा होने से लेकर सत्यापन और अंतिम स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।

Aadhaar App 2.0 : ऐसे करें रिक्वेस्ट ट्रैक

किसी भी आधार अपडेट या सेवा अनुरोध की स्थिति जानने के लिए उपयोगकर्ता को ऐप में लॉगिन करना होगा। इसके बाद ‘Services’ सेक्शन में जाकर ‘Track My Requests’ विकल्प चुनना होगा। यहां आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

सिस्टम में आवेदन की प्रगति आमतौर पर ड्राफ्ट, पेमेंट, वेरिफिकेशन, वैलिडेशन और कम्प्लीटेड जैसे चरणों में प्रदर्शित होती है। सभी आवश्यक जांच और सत्यापन पूरे होने के बाद अपडेटेड जानकारी आधार डेटाबेस में दर्ज कर दी जाती है।

सुरक्षा और पारदर्शिता पर फोकस

यूआईडीएआई का कहना है कि नया Aadhaar App डिजिटल पहचान प्रबंधन को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फेस ऑथेंटिकेशन, सुरक्षित लॉगिन और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं के जरिए उपयोगकर्ताओं को आधार सेवाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा। साथ ही, आधार से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा भी बढ़ेगी।

Also Read Ayushman Bharat : अब व्हाट्सएप पर मिलेगी आयुष्मान योजना की हर जानकारी, घर बैठे चेक करें कार्ड बैलेंस और अस्पताल Ayushman Bharat : अब व्हाट्सएप पर मिलेगी आयुष्मान योजना की हर जानकारी, घर बैठे चेक करें कार्ड बैलेंस और अस्पताल
Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories