Solar scheme : बिना लोन-बिना गारंटी लगेगा सोलर पैनल, हरियाणा के 7 लाख परिवारों को बड़ा फायदा

Solar scheme : बिना लोन-बिना गारंटी लगेगा सोलर पैनल, हरियाणा के 7 लाख परिवारों को बड़ा फायदा

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सौर ऊर्जा (Solar scheme) को बढ़ावा देने और आम उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम करने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इसके तहत बिजली विभाग के कर्मचारी स्वयं घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देंगे, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करवाएंगे तथा सोलर सिस्टम स्थापित कराने में सहयोग करेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है ताकि वे बिजली के बढ़ते खर्च से राहत प्राप्त कर सकें। विशेष रूप से 1 किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश में ऐसे करीब सात लाख से अधिक परिवार हैं, जिन्हें इस पहल से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

Solar scheme :  छत बनेगी कमाई का जरिया

उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि आम नागरिकों को सोलर सिस्टम लगवाने के लिए सरकारी कार्यालयों और बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें। इसी उद्देश्य से विभागीय स्तर पर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना पहले की तुलना में अधिक आसान होगा।

अनिल विज ने कहा कि 5 किलोवाट तक के उन उपभोक्ताओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा, जो नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध सब्सिडी का लाभ मिलने के बाद बची हुई राशि उपभोक्ता आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। इसके लिए किसी प्रकार की बैंक गारंटी या ऋण लेने की अनिवार्यता नहीं होगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से अधिक लोग सौर ऊर्जा की ओर आकर्षित होंगे।

Must Read Hydrogen train : जिस हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, उस ट्रेन में 50 स्कूली बच्चे भी होंगे यात्री Hydrogen train : जिस हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, उस ट्रेन में 50 स्कूली बच्चे भी होंगे यात्री

Solar scheme : किसानों को मिलेगा नियमित आय का स्त्रोत

सरकार किसानों के लिए भी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि जिन किसानों की जमीन खाली पड़ी है या जिनके परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं, वे अपनी भूमि पर सोलर प्लांट स्थापित कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे। इस संबंध में केंद्र सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव भी रखा गया है। योजना लागू होने पर किसानों को नियमित आय का नया स्रोत मिल सकता है, वहीं राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बिजली की मांग लगातार बढ़ने वाली है। ऐसे में सौर ऊर्जा पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। कोयला और गैस जैसे सीमित संसाधनों पर निर्भरता कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। हरियाणा में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत पहले से ही हजारों किसान सोलर पंपों के माध्यम से लाभ उठा रहे हैं।

अब सरकार की नई रूफटॉप सोलर पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घरों की छतों पर भी बड़े पैमाने पर स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकार का दावा है कि इस अभियान से न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि हरियाणा को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories