Samsung का नया धमाका, Galaxy A27 5G में मिलेगा 6 साल का अपडेट सपोर्ट, लॉन्च से पहले खुली पूरी पोल

Samsung का नया धमाका, Galaxy A27 5G में मिलेगा 6 साल का अपडेट सपोर्ट, लॉन्च से पहले खुली पूरी पोल

राजधानी चौपाल, नई दिल्ली। सैमसंग का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A27 5G लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह स्मार्टफोन चेक रिपब्लिक में सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दिया है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन के डिजाइन, फीचर्स, स्टोरेज विकल्प और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

वेबसाइट पर सामने आई जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy A27 5G को 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में बाजार में उतारा जाएगा। वहीं ग्राहकों को यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, लाइट ग्रीन और लाइट पिंक जैसे आकर्षक रंगों में खरीदने का विकल्प मिलेगा।

डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट बैक पैनल के साथ पिल-शेप्ड ट्रिपल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट साइड पर सेंटर होल-पंच कटआउट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं। फोन के निचले हिस्से में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है।

6.7 का इंच का फुल डिस्पले, 16 मिलियन कलर सपोर्ट

Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 16 मिलियन कलर सपोर्ट के साथ आएगी, जिससे यूजर्स को बेहतर विजुअल अनुभव मिलेगा।

Must Read Hydrogen train update : हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बना भारत, अधिकतम गति 75 किलोमीटर Hydrogen train update : हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बना भारत, अधिकतम गति 75 किलोमीटर

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलेगा। खास बात यह है कि कंपनी इसके साथ 6 साल तक एंड्रॉयड OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है, जो इस सेगमेंट में बड़ी खासियत मानी जा रही है।

बैटरी की बात करें तो Galaxy A27 5G में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 23 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 12 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, एम्बिएंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS, Glonass, BeiDou, Galileo और QZSS जैसे आधुनिक विकल्पों को सपोर्ट करेगा।

Also Read Amazon Prime Day Sale : सैमसंग अल्ट्रा S25 पर मिल रही 45 हजार तक की छूट, और भी सस्ते फोन, देखें ऑफर Amazon Prime Day Sale : सैमसंग अल्ट्रा S25 पर मिल रही 45 हजार तक की छूट, और भी सस्ते फोन, देखें ऑफर
Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories