PUC Certificate Download : घर बैठे अपने मोबाइल पर ही कर सकते हो प्रदूषण सर्टिफिकेट डाउनलोड, जानें पूरा प्रोसेस

PUC Certificate Download : घर बैठे अपने मोबाइल पर ही कर सकते हो प्रदूषण सर्टिफिकेट डाउनलोड, जानें पूरा प्रोसेस

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़। PUC Certificate Download : अगर आपकी गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC) खो गया है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही इसे कुछ मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं।

परिवहन पोर्टल, DigiLocker और mParivahan ऐप की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है... आइए नीचे खबर में जानते है पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस। BS6 प्राइवेट गाड़ियों के लिए 6 साल तक प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC Certificate) की वैधता (Validity) को 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने का प्रस्ताव रखा गया है।

 ऐसे में अगर इस दौरान आपका प्रदूषण सर्टिफिकेट खो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसे दोबारा पाने के लिए आपको (PUC Center) जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC Certificate Download) आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास तीन आसान विकल्प हैं-परिवहन पोर्टल (Parivahan Portal), परिवहन ऐप (Parivahan App) और डिजिलॉकर (DigiLocker)।

Must Read चाय खत्म, कप भी खत्म! Hisar में बना ऐसा अनोखा कप जिसे खा सकते हैं चाय खत्म, कप भी खत्म! Hisar में बना ऐसा अनोखा कप जिसे खा सकते हैं

आइए जानते हैं कि प्रदूषण सर्टिफिकेट (Download Process) कैसे डाउनलोड करें

  • परिवहन पोर्टल (Parivahan Portal) से प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC Certificate) डाउनलोड करने का तरीका-
  • - सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (Parivahan Portal) पर जाएं।
  • - होमपेज पर PUC Certificate वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • - अब अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
    - इसके बाद वाहन के चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक भरें। यह जानकारी आपकी RC पर मिल जाएगी।
  • - स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करें और PUC Details पर क्लिक करें।
  • - इसके बाद आपकी स्क्रीन पर प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC Certificate) की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
  • - आखिर में Print बटन पर क्लिक करके सर्टिफिकेट को PDF में डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।

डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट से PUC डाउनलोड करने का तरीका-

  • - आप अपने प्रदूषण सर्टिफिकेट को (DigiLocker) में भी सुरक्षित रख सकते हैं। यहां सेव किया गया दस्तावेज कानूनी रूप से भी मान्य होता है।
  • - सबसे पहले (DigiLocker App) या वेबसाइट खोलें और अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
  • - अब (Search Bar) या Explore सेक्शन में जाएं।
  • - यहां Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) सर्च करें और उस पर क्लिक करें।
  • - सेवाओं की सूची में Pollution Under Control (PUC) Certificate का विकल्प चुनें।
  • - अब अपनी गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक दर्ज करें।
  • - इसके बाद Get Document पर क्लिक करें।
  • - आपका सर्टिफिकेट (Issued Documents) सेक्शन में दिखाई देगा।
  • - यहां से आप इसे कभी भी PDF में डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
  • mParivahan मोबाइल ऐप से PUC डाउनलोड करने का तरीका-
  • - अगर आप फोन में डिजिटल दस्तावेज रखना चाहते हैं, तो (mParivahan App) की मदद से PUC सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • - सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें और अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।
  • - होमपेज पर Virtual RC विकल्प चुनें और अपनी गाड़ी का नंबर दर्ज करें।
  • - अब चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आखिरी 5-5 अंक भरें।
  • - इसके बाद Add to Dashboard पर क्लिक करें।
  • - आपकी Virtual RC डैशबोर्ड पर जुड़ जाएगी।
  • - अब RC पर क्लिक करें, जहां आपको PUC Status और उसकी वैधता दिखाई देगी।
  • - यहां View/Download PUC पर क्लिक करके आप अपना डिजिटल सर्टिफिकेट PDF में डाउनलोड या फोन में सेव कर सकते हैं।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories