New Mobile : 11,999 रुपये में 5200mAh बैटरी वाला गजब का फोन लांच, देखें सारे फीचर्स

New Mobile : 11,999 रुपये में 5200mAh बैटरी वाला गजब का फोन लांच, देखें सारे फीचर्स

राजधानी चौपाल, नई दिल्ली। बजट स्मार्टफोन (New Mobile) सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और स्मूथ परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं।

Infinix Smart 20 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है, जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि शुरुआती सेल के दौरान ग्राहक इस स्मार्टफोन को 11,999 रुपये की विशेष कीमत पर खरीद सकेंगे। फोन की बिक्री 12 जून से Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

New Mobile : चार आकर्षक रंगों में मिलेगा फोन

कंपनी ने स्मार्टफोन को सनलाइक ऑरेंज, क्लाउडलाइन ब्लू, शैडो ब्लैक और पोलारिस टाइटेनियम कलर ऑप्शन में पेश किया है। 7.7 मिमी पतला डिजाइन और टेक्सचर्ड बैक पैनल इसे प्रीमियम लुक देने का काम करता है।

फोन में 6.78 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन के बीच में पंच-होल डिजाइन दिया गया है। इसके साथ मिलने वाला Dynamic Bar फीचर नोटिफिकेशन और सिस्टम अपडेट्स को अधिक आकर्षक तरीके से दिखाता है।

Must Read चाय खत्म, कप भी खत्म! Hisar में बना ऐसा अनोखा कप जिसे खा सकते हैं चाय खत्म, कप भी खत्म! Hisar में बना ऐसा अनोखा कप जिसे खा सकते हैं

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X रैम मिलती है। MemFusion फीचर की मदद से यूजर्स अतिरिक्त 4GB वर्चुअल रैम का लाभ भी उठा सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग बेहतर होती है।

New Mobile : कैमरा और बैटरी पर खास फोकस

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कैमरा ऐप में नाइट मोड, डुअल वीडियो और VLOG जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर की मदद से यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।

New Mobile : 1 किलोमीटर तक बिना नेटवर्क के कनेक्टिविटी

फोन का सबसे अलग फीचर UltraLink है। यह तकनीक दो कम्पैटिबल Infinix स्मार्टफोन्स के बीच लगभग 1 किलोमीटर तक वॉकी-टॉकी जैसी वायरलेस कम्युनिकेशन सुविधा प्रदान करती है। ऐसे में नेटवर्क कमजोर होने पर भी यूजर्स सीमित दूरी तक संपर्क बनाए रख सकते हैं।

Also Read Vivo ने चौंकाया, S60 के बाद S50 सीरीज में उतारा नया फोन, 6500mAh बैटरी और 100x जूम Vivo ने चौंकाया, S60 के बाद S50 सीरीज में उतारा नया फोन, 6500mAh बैटरी और 100x जूम
Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories