Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद

Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद

हरियाणा रोडवेज का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी बिना टिकट एसी बस में सफर नहीं कर पाएगा। इसे लेकर परिवहन विभाग के मुख्यालय ने सभी डिपो के महाप्रबंधकों के नाम लैटर जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं।

प्रदेश भर में 500 के करीब एसी बसें हैं। जींद की बात करें तो जींद डिपो में इस समय 10 एसी बस हैं, जो गुरुग्राम व चंडीगढ़ जैसे रूटों पर चल रही है। एसी बसों में साधारण रोडवेज बसों की अपेक्षा भी किराया ज्यादा होता है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य परिवहन हरियाणा का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना टिकट के एसी बसों में यात्रा नहीं करेगा।

कार्यालय के संज्ञान में आया है कि अभी भी राज्य परिवहन हरियाणा के अधिकारी-कर्मचारी इन बसों में बिना टिकट लिए यात्रा कर रहे हैं, जो मुख्यालय के निर्देशों का उल्लंघन है। इसलिए आपको दोबारा निर्देश दिए जाते हैं कि राज्य परिवहन हरियाणा की एसी बसों में रियायती या निशुल्क श्रेणी को छोड़कर अन्य कोई को भी हरियाणा रोडवेज का अधिकारी या कर्मचारी मुफ्त यात्रा का पात्र नहीं है।

Haryana Roadways : अगर बिना टिकट यात्रा की तो माना जाएगा आदेशों का उल्लंघन

यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इन बसों में बिना टिकट के यात्रा करते पाया जाता है तो इसे मुख्यालय के निर्देशों की उल्लंघन माना जाएगा और विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जींद डिपो में इस समय लगभग 165 रोडवेज बस हैं, जिसमें से किलोमीटर स्कीम की 37 बस हैं। किलोमीटर स्कीम वाली बस पर चालक परिवहन समिति का आपरेटर होता है, जबकि परिचालक रोडवेज कर्मचारी होता है। डिपो में दस एसी बस हैं, इसमें से दो बस सफीदों व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है, जबकि सात बस जींद मुख्यालय पर हैं।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल 15 अगस्त के बाद डिपो में दस एसी बस आई थी, जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़ रूट पर सुबह नौ बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर बस चलती है।

Haryana Roadways : जींद से गुरुग्राम रूट पर एसी बस टाइमिंग

वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। इसके अलावा दो बस सफीदों में और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है।

जींद बस स्टैंड के डीआई विजय कुंडू का कहना है कि मुख्यालय की ओर से पत्र जारी हुआ है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि एसी बसों में कोई भी रोडवेज अधिकारी या कर्मचारी मुफ्त सफर नहीं कर सकता। अगर कोई रोडवेज कर्मचारी या अधिकारी एसी बसों में सफर करता है तो उसे टिकट लेनी होगी।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories