HTET Exam : हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीख घोषित, 2.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए 820 सेंटर तैयार

HTET Exam : हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीख घोषित, 2.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए 820 सेंटर तैयार

राजधानी चौपाल, भिवानी : हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी (HTET Exam date) राहत की खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड मुख्यालय भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने परीक्षा कार्यक्रम और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि एचटेट परीक्षा 13 और 14 जून 2026 को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा के लिए पूरे हरियाणा में 820 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, नकल-रहित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

HTET Exam  : तीन सत्रों में होगी एचटेट की परीक्षा

शिक्षा बोर्ड के अनुसार परीक्षा को तीन अलग-अलग लेवल में आयोजित किया जाएगा।
13 जून को सांयकालीन सत्र में एक लेवल की परीक्षा होगी, जबकि 14 जून को प्रातःकालीन और सांयकालीन दोनों सत्रों में बाकी दो लेवल की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड का कहना है कि अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।

पत्रकार वार्ता में चेयरमैन डा. पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें एचटेट परीक्षा ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। बोर्ड का मानना है कि इससे शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और वे अपने विभागीय कार्य सुचारू रूप से कर सकेंगे।

Must Read Education news : कालेजों में आनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई तक बढ़ी,  ITI में ट्रेड चयन के लिए  पोर्टल खुला Education news : कालेजों में आनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई तक बढ़ी, ITI में ट्रेड चयन के लिए पोर्टल खुला

HTET Exam  : भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम

हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

20 से ज्यादा प्रश्न छोड़े तो परीक्षा होगी रद्द

इस बार एचटेट परीक्षा में बोर्ड ने एक सख्त नियम लागू किया है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट में 20 से अधिक प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। बोर्ड के अनुसार यह फैसला परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और ओएमआर शीट से जुड़ी किसी भी संभावित गड़बड़ी या हेराफेरी को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

बोर्ड ने साफ किया है कि इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे और उड़नदस्ते लगातार निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर जांच, बायोमैट्रिक सत्यापन और अंगूठे के निशान की डाटा कैप्चरिंग जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

नकल-रहित परीक्षा कराने का दावा

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड इस बार भी पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ नकल-रहित परीक्षा आयोजित करवाएगा। प्रशासनिक टीमों और विशेष उड़नदस्तों को सक्रिय किया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित बनी रहे।

Also Read NEET के दिन टूटा डॉक्टर बनने का सपना: हिसार की छात्रा ने दी जान, हरियाणा में  65 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा NEET के दिन टूटा डॉक्टर बनने का सपना: हिसार की छात्रा ने दी जान, हरियाणा में 65 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories