Education news : कालेजों में आनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई तक बढ़ी, ITI में ट्रेड चयन के लिए पोर्टल खुला

Education news : कालेजों में आनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई तक बढ़ी,  ITI में ट्रेड चयन के लिए  पोर्टल खुला

राजधानी चौपाल, जींद : यूजी कोर्स में आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिर से तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 12 जुलाई तक अपने पसंदीदा संकायों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून थी और 10 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने चौथी बार शेड्यूल में बदलाव किया है। वहीं आइटीआइ में भी 30 जून तक आवेदन की तारीख थी। अब ट्रेड में चयन को लेकर तीन जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक पोर्टल खुलेगा। कालेजों में यूजी कोर्स में सात मई से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 31 मई तक चली थी।

इसके बाद मेरिट लिस्ट को लेकर शेड्यूल जारी किया गया था, जिसके तहत 11 जून को पहली मेरिट लिस्ट लगनी थी। 31 मई के बाद आनलाइन आवेदन की तारीख को 15 जून तक बढ़ा दिया था। 15 जून तक आनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने मेरिट लिस्ट का भी शेड्यूल जारी किया था। उस समय 27 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी।

Education news : कई बार बढ़ चुकी लास्ट डेट, विद्यार्थी दिखा रहे कम रूचि 

15 जून के बाद विभाग ने शेड्यूल में बदलाव करते हुए आनलाइन आवेदन की तारीख को 30 जून तक बढ़ा दिया था और पहली मेरिट लिस्ट अब 10 जुलाई को जारी होनी थी, लेकिन कुछ संकायों में कम आवेदनों के चलते उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल में फिर से बदलाव कर दिया और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आनलाइन आवेदन की तारीख को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। अब मेरिट लिस्ट को लेकर दोबारा से शेड्यूल जारी होगा।

Must Read NEET के दिन टूटा डॉक्टर बनने का सपना: हिसार की छात्रा ने दी जान, हरियाणा में  65 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा NEET के दिन टूटा डॉक्टर बनने का सपना: हिसार की छात्रा ने दी जान, हरियाणा में 65 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

हालांकि इस बार कालेजों में बीए कला संकाय, बीए ज्योग्राफी, बीए हिस्ट्री, बीबीए, बीकाम, बीसीए, बैचलर आफ साइंस इन लाइफ साइंस जैसे विषयों में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी।जबकि बीए इकोनामिक्स और बैचलर आफ साइंस इन फिजिकल साइंस में विद्यार्थियों की कम ही रुचि है। राजकीय पीजी कालेज में विभिन्न 13 संकायों में 2878 आवेदन आ चुके हैं। वहीं वहीं राजकीय महिला कालेज में अलग-अलग नौ संकायों में अब तक आए 1601 आवेदनों आ चुके हैं।

जींद के राजकीय कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि  कुछ संकायों में आवेदन कम आए थे। ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग ने आनलाइन आवेदन की तारीख को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मेरिट लिस्ट को लेकर फिर से शेड्यूल जारी होगा। पहले 10 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होनी थी। आनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ने के बाद विद्यार्थियों काे चाहिए कि वे अपने पसंदीदा संकायों में आवेदन कर दाखिला सुनिश्चित करें। 

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories