School summer holiday : हरियाणा में समय से पहले घोषित हुई गर्मी की छुट्टियां, 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

School summer holiday : हरियाणा में समय से पहले घोषित हुई गर्मी की छुट्टियां, 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़।  हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा (School summer holiday) फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं। अब प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे।

24 मई को रविवार होने के कारण विद्यार्थियों के लिए 23 मई स्कूल का आखिरी कार्य दिवस रहेगा। पहले शिक्षा विभाग की ओर से 1 जून से गर्मी की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसला एडवांस में लिया है।

School summer holiday : लगातार बढ़ रही गर्मी बनी चिंता का कारण

प्रदेश में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होती जा रही हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।

दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के कारण छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच घर लौटना छात्रों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा बनता जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बच्चों के हित में छुट्टियां जल्दी घोषित की हैं।

Must Read HTET Exam : हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीख घोषित, 2.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए 820 सेंटर तैयार HTET Exam : हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीख घोषित, 2.45 लाख अभ्यर्थियों के लिए 820 सेंटर तैयार

School summer holiday: सुबह से चलने लगती है लू

हरियाणा में मौसम का असर इतना ज्यादा है कि सुबह 8 बजे से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाती हैं। शाम तक लू का असर बना रहता है। लोगों का कहना है कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं, जबकि बिजली की बढ़ती मांग के चलते बार-बार कट लग रहे हैं। कई जगह बिजली निगम ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील की है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

टीचर्स को लेकर अलग से आएंगे आदेश

शिक्षा विभाग के अनुसार स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। विभाग जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी करेगा।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories