Haryana Action : राजस्व विभाग का चीफ स्टांप ऑडिटर सुशील कुमार सस्पेंड, जानें वजह

Haryana Action : राजस्व विभाग का चीफ स्टांप ऑडिटर सुशील कुमार सस्पेंड, जानें वजह

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़। 
Haryana Action : हरियाणा सरकार ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए मुख्य स्टांप ऑडिटर-1 (Chief Stamp Auditor-I) कार्यालय, एफसीआर हरियाणा में कार्यरत अधिकारी सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निलंबन 5 जून 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान सुशील कुमार को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम-83 के तहत जीवन-निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा। पहले छह महीनों तक उन्हें वह राशि मिलेगी, जो आधे वेतन वाले अवकाश पर रहने की स्थिति में अवकाश वेतन के रूप में देय होती है।

Haryana Action : सिरसा में रहेगा मुख्यालय

सरकार के आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान सुशील कुमार का मुख्यालय जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) कार्यालय, सिरसा निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमित रूप से डीआरओ कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

इसके अलावा उन्हें जिला राजस्व अधिकारी, सिरसा की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन की शर्तों का पालन करना संबंधित अधिकारी के लिए अनिवार्य रहेगा। यह आदेश डॉ. सुमिता मिश्रा (आईएएस), वित्तायुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन
Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories