ACB Raid : हांसी जिले में एसीबी की रेड, 10 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ पकड़ा

ACB Raid : हांसी जिले में एसीबी की रेड, 10 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ पकड़ा

राजधानी चौपाल, हांसी। हरियाणा के हांसी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Raid) ने वीरवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके कथित सहयोगी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह संयुक्त कार्रवाई भिवानी और हिसार एसीबी टीमों द्वारा की गई।

एसीबी के अनुसार, बवानीखेड़ा निवासी श्रवण ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी माता के प्रेम नगर स्थित प्लॉट के इंतकाल (म्यूटेशन) की प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित पटवारी विशाल ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और पूरी योजना के तहत ट्रैप बिछाया। तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि दी। इसी दौरान एसीबी टीम ने महादेव ढाबा संचालक पवन कुमार को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

ACB Raid  : दोनों आरोपियों के कब्जे से मिले 10 हजार रुपए

पूछताछ और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पवन कुमार ने यह रकम पटवारी विशाल के कहने पर प्राप्त की थी। इसके बाद टीम ने पटवारी को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। एसीबी ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के नोटों में कुल 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

कार्रवाई के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनमें इंतकाल रजिस्टर शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि रिश्वतखोरी के इस मामले में दोनों आरोपियों की भूमिका कितनी गहरी है। एसीबी इंचार्ज इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पटवारी विशाल का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ACB Raid  : हांसी पुरानी तहसील के निकट हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई हांसी की पुरानी तहसील के निकट स्थित कार्यालय क्षेत्र में की गई। ट्रैप टीम में इंस्पेक्टर मुकेश, एएसआई रेनू, हेड कांस्टेबल कुलदीप, हेड कांस्टेबल नवीन और दिनेश शामिल रहे। वहीं, भिवानी के जिला मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाई।

एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत या अवैध धनराशि की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो या विजिलेंस विभाग को दें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे कानूनी सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी पटवारी विशाल को जल्द ही कानूनगो पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना बताई जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही एसीबी की कार्रवाई ने उसे कानून के शिकंजे में पहुंचा दिया।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories