Shilu Balhara wife case : कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, चोट के निशान नहीं मिले

Shilu Balhara wife case : कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, चोट के निशान नहीं मिले

राजधानी चौपाल, रोहतक।  जिले के बहु अकबरपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की (Shilu Balhara wife case) प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। महम के डीएसपी तनुज शर्मा के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुस्कान के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

शुरुआती जांच में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। हालांकि, मामले की पूरी तस्वीर विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। उधर, मंगलवार को मुस्कान के पैतृक गांव फरमाना में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में दोनों पक्षों और गांव के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में फैसला लिया गया कि 12 अगस्त तक शीलू बल्हारा,  उसके भाई मनीष, पिता सुरेंद्र बल्हारा और मां निशा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पंचायत के इस फैसले के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को रिहा कर दिया।

Shilu Balhara wife case : कई बार हो चुकी पंचायत

इससे पहले रविवार रात को बहु अकबरपुर और फरमाना गांव के लोगों की संयुक्त पंचायत हुई थी। उस बैठक में मुस्कान की तेरहवीं तक शीलू के परिवार को राहत देने का निर्णय लिया गया था। शनिवार को मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा, उसके भाई मनीष और पिता सुरेंद्र बल्हारा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में शीलू बल्हारा और मुस्कान के पिता सुखबीर सिंह के बीच बहस भी हुई थी। इसके बाद से लगातार दोनों गांवों में पंचायतों का दौर चल रहा है।

Must Read Rooftop Solar Panel Scheme : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का खर्च उठाएगी सरकार Rooftop Solar Panel Scheme : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का खर्च उठाएगी सरकार

मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम वाली वीडियो यहां देखें : https://youtu.be/9FDGyNCq8yQ?si=KU4dARDyxamvbi7Q

महम डीएसपी तनुज शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी का फंदा सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुस्कान के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं मिली है। अब जांच एजेंसियां विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

मंगलवार को हुई पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त को मुस्कान की तेरहवीं रस्म पूरी होने के बाद 12 अगस्त को दोनों गांवों की दोबारा पंचायत बुलाई जाएगी। उसी बैठक में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

पंचायत के बाद मुस्कान के पिता सुखबीर सिंह गांव के प्रतिनिधियों के साथ बहु अकबरपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लिखित में दिया कि मुस्कान की तेरहवीं तक शीलू और उसके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए। इसके बाद पंचायत के निर्णय के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Also Read Haryana news : हरियाणा में पटवारियों, कानूनगो ने शुरू की हड़ताल, देखें क्या है मांगें Haryana news : हरियाणा में पटवारियों, कानूनगो ने शुरू की हड़ताल, देखें क्या है मांगें

पुलिस ने बताया कि मुस्कान के पिता के लिखित बयान और पंचायत के फैसले के आधार पर शीलू बल्हारा, उसके भाई मनीष और पिता सुरेंद्र बल्हारा को रिहा कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories