PM Kisan 23वीं किस्त पर नया नियम लागू, अब बिना इस अपडेट के नहीं मिलेगा पैसा

PM Kisan 23वीं किस्त पर नया नियम लागू, अब बिना इस अपडेट के नहीं मिलेगा पैसा

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़। देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही योजना की अगली यानी 23वीं किस्त जारी कर सकती है। ऐसे में किसान भाइयों के खातों में ₹2,000 की अगली राशि जून 2026 के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2026 के पहले सप्ताह तक ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है।

यह योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में शामिल है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है।

सरकार ने सख्त किए नियम, अब ‘फार्मर आईडी’ होगी जरूरी

सरकार अब PM Kisan योजना में फर्जी और अपात्र लाभार्थियों पर पूरी तरह लगाम कसने की तैयारी में है। इसी दिशा में कृषि मंत्रालय ने ‘Farmer Registry’ और ‘Farmer ID’ सिस्टम को तेजी से लागू करना शुरू कर दिया है।

नई व्यवस्था के तहत हर किसान की डिजिटल पहचान तैयार की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र किसानों तक ही पहुंचे। इससे गलत तरीके से योजना का फायदा उठा रहे लोगों की पहचान आसान होगी और सरकारी रिकॉर्ड भी अधिक पारदर्शी बनेंगे।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में PM Kisan समेत कई कृषि योजनाओं में Farmer ID अहम भूमिका निभाएगी।

अगली किस्त चाहिए तो तुरंत पूरे करें ये 4 जरूरी काम

यदि आप PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त आने से पहले अपनी सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लें। किसी भी कमी की स्थिति में ₹2,000 की किस्त अटक सकती है।

1. e-KYC करवाना अनिवार्य

जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे तुरंत इसे पूरा कर लें। सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC वाले खातों में राशि जारी नहीं की जाएगी।

2. भूमि सत्यापन जरूरी

राजस्व रिकॉर्ड में किसान के नाम कृषि भूमि का सत्यापन होना जरूरी है। यदि भूमि रिकॉर्ड अपडेट नहीं है तो किस्त रुक सकती है।

Also Read Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद

3. बैंक खाते की NPCI मैपिंग

आपका बैंक खाता NPCI से लिंक होना चाहिए ताकि DBT के जरिए राशि सीधे खाते में पहुंच सके।

4. आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए

आधार कार्ड और बैंक खाते की लिंकिंग पूरी होना बेहद जरूरी है। गलत जानकारी या मिसमैच होने पर भुगतान फेल हो सकता है।

घर बैठे ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

किसानों को अब अपनी किस्त की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे मोबाइल से ही पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

ऐसे करें Beneficiary Status चेक

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर दिखाई दे रहे “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।

  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।

  • OTP या आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर आपकी e-KYC, भुगतान स्थिति और पिछली किस्तों का पूरा रिकॉर्ड दिखाई देगा।

करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर

देशभर के किसान अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार जून के आखिरी दिनों या जुलाई के पहले सप्ताह में किस्त जारी होने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

ऐसे में किसान भाइयों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपनी e-KYC, बैंक लिंकिंग और भूमि सत्यापन जैसी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि ₹2,000 की अगली किस्त बिना किसी रुकावट सीधे खाते में पहुंच सके।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories