Haryana news : हरियाणा में वीटा ने बढ़ाए रेट, फुल क्रीम से लेकर A2 दूध तक महंगा

Haryana news : हरियाणा में वीटा ने बढ़ाए रेट, फुल क्रीम से लेकर A2 दूध तक महंगा

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़। 
Haryana news : हरियाणा में वीटा दूध उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बल्लभगढ़ मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (वीटा) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 20 मई से लागू हो गई हैं, जिसके बाद अब उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि यह बढ़ोतरी फिलहाल केवल बल्लभगढ़ यूनिट के क्षेत्र में लागू की गई है।

नई रेट लिस्ट के अनुसार वीटा के फुल क्रीम दूध की 500 एमएल पैकिंग अब 35 रुपए की बजाय 36 रुपए में मिलेगी। वहीं एक लीटर पैक की कीमत 69 रुपए से बढ़ाकर 71 रुपए कर दी गई है। टोंड दूध के दामों में भी इजाफा किया गया है, जहां आधा लीटर पैक पर 1 रुपए और एक लीटर पैक पर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। डबल टोंड दूध की कीमतों में भी 1 से 2 रुपए तक का उछाल आया है।

Haryana news : सबसे ज्यादा बुफेलो A2 की कीमतों पर असर

सबसे ज्यादा असर वीटा बुफेलो A2 दूध की कीमतों पर पड़ा है। पहले 500 एमएल A2 दूध 37 रुपए में मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 39 रुपए कर दिया गया है। वहीं एक लीटर पैक की कीमत 73 रुपए से बढ़कर सीधे 78 रुपए हो गई है। फैमिली पैक खरीदने वाले उपभोक्ताओं को भी अब अधिक पैसे खर्च करने होंगे। फुल क्रीम दूध की 6 लीटर पैकिंग का रेट 408 रुपए से बढ़ाकर 432 रुपए कर दिया गया है, जबकि टोंड दूध का 6 लीटर पैक अब 336 रुपए की बजाय 360 रुपए में मिलेगा।

प्रदेश में वीटा के जींद, अंबाला, रोहतक, बल्लभगढ़, कुरुक्षेत्र और सिरसा समेत कई बड़े प्लांट संचालित हैं। इसके अलावा पूरे हरियाणा में करीब 665 दूध बूथ और 16 मिल्क चिलिंग सेंटर कार्यरत हैं। हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन के अनुसार वीटा प्रतिदिन 10 लाख लीटर से अधिक दूध की प्रोसेसिंग करता है।

Must Read Manesar : चंडीगढ़ जैसा दिखेगा हरियाणा का ये शहर, होगा कायाकल्प, देखें पूरी जानकारी Manesar : चंडीगढ़ जैसा दिखेगा हरियाणा का ये शहर, होगा कायाकल्प, देखें पूरी जानकारी

वीटा के बल्लभगढ़ यूनिट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सतीश कुमार ने बताया कि सामान्य तौर पर वीटा के अधिकांश प्लांट्स पर दूध की कीमतें समान रहती हैं, लेकिन स्थानीय खर्च और सरकारी नियमों के कारण कुछ क्षेत्रों में अलग रेट लागू किए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल नई बढ़ी हुई कीमतें केवल बल्लभगढ़ प्लांट क्षेत्र के लिए लागू की गई हैं।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories