Haryana news : हरियाणा रोडवेज में आर-पार की तैयारी, 29 मई को हर डिपो में बजेगा आंदोलन का बिगुल

Haryana news : हरियाणा रोडवेज में आर-पार की तैयारी, 29 मई को हर डिपो में बजेगा आंदोलन का बिगुल

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़।   हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने प्रदेश सरकार की (Haryana news) नीतियों और लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सांझा मोर्चा ने घोषणा की है कि 29 मई को प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में एक दिवसीय विशाल धरना दिया जाएगा। 

मांगों का समाधान नहीं होने पर 25 जुलाई 2026 को परिवहन मंत्री के अंबाला छावनी स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को जींद डिपो स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान राममेहर रेढू ने की, जबकि मंच संचालन नीतीश शर्मा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी राज्य प्रधान अनूप लाठर ने आरोप लगाया कि सरकार रोडवेज विभाग का धीरे-धीरे निजीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या के अनुसार सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने की बजाय महंगे किराये वाली ठेके की इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जा रहा है, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों में बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और आम यात्रियों को सरकारी बसों की तरह फ्री और रियायती सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। साथ ही सरकारी परिचालकों को ठेके की बसों पर लगाया जा रहा है, जिससे विभाग में परिचालकों की भारी कमी हो गई है।

 Haryana news : कर्मचारियों की कमी से प्रभावित हो रही सेवाएं

अनूप लाठर ने कहा कि विभाग में चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्पर, सफाई कर्मचारी और वॉशिंग स्टाफ के हजारों पद खाली पड़े हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही, जिससे कई बसें वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं और आम जनता को परिवहन सुविधाओं में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रोडवेज विभाग में सभी खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिले और जनता को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

 Haryana news : जून-जुलाई में प्रदेशभर में प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न कमिश्नरियों में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम भी घोषित किया। इसके तहत:

  •  5 जून – हिसार
  • 17 जून – अंबाला
  • 24 जून – गुरुग्राम
  • 2 जुलाई – रोहतक
  • 9 जुलाई – करनाल
  • 16 जुलाई – फरीदाबाद में प्रदर्शन कर परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

Haryana news : कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से खाली पदों पर भर्ती, परिचालकों और चालकों की वेतन विसंगतियां दूर करना, प्रमोशन, ओवरटाइम भुगतान, जोखिम भत्ता, बोनस, पुरानी पेंशन योजना लागू करना और HKRN व अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करना शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान चालक-परिचालकों के साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं पर सख्त कानून बनाने की भी मांग उठाई।

Also Read Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद Haryana Roadways : हरियाणा में AC रोडवेज बसों के नियम बदले, अधिकारियों-कर्मचारियों की फ्री यात्रा बंद

Haryana news : बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

बैठक में नरवाना प्रधान नरेंद्र कुमार, सफीदों प्रधान रविंदर कुमार, चेयरमैन राजकुमार रधाना, विजेंद्र सांगवान, जसबीर चहल, सुभाष वैध, प्रदीप कुंडू, जयभगवान खरब, राजेंद्र सोलंकी, मनदीप रेढू, बलकार रेढू, भीम सिंह, नरेंद्र शर्मा, राजेश कंडेला, मुकेश सिवाच, अनिल लोहान, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप पुनिया और रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। 

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories