Hansi news : हांसी में पानी पर महाभारत, चैनत गांव में सरपंच समेत 1500 लोगों पर FIR

Hansi news : हांसी में पानी पर महाभारत, चैनत गांव में सरपंच समेत 1500 लोगों पर FIR

राजधानी चौपाल, हांसी। हांसी के चैनत गांव में पानी की लड़ाई अब आंदोलन से निकलकर (Hansi news) कानूनी जंग में बदल गई है। जिस टी-पॉइंट को ग्रामीण अपनी जीत और सरकार की सहमति का प्रतीक मान रहे थे, उसी को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब 1500 तक ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि समेत 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि बड़ी संख्या में अज्ञात ग्रामीणों और महिलाओं को भी एफआईआर में शामिल किया गया है।

मामला उस समय भड़क गया जब प्रशासनिक टीम हांसी शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई 900 एमएम मुख्य भाखड़ा पाइपलाइन से लगाए गए कथित अवैध वाटर कनेक्शन को हटाने पहुंची। प्रशासन का कहना है कि यह कनेक्शन नियमों के विरुद्ध लगाया गया था और इससे शहर की जलापूर्ति प्रभावित हो सकती थी।

Hansi news : कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाया 

एफआईआर के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने भीड़ को उकसाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को घेरने का आह्वान किया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें एएसआई प्रीतम सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करने की नौबत आ गई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि 20 जून को ग्रामीणों ने जिस समझौते और मांगों के स्वीकार होने का दावा करते हुए जश्न मनाया था, वह आखिर था क्या? ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के प्रतिनिधियों ने उनकी मांगें मान ली थीं और टी-पॉइंट लगाने की सहमति दी गई थी। वहीं प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सरकार और ग्रामीणों के बीच ऐसा कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ था।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

Hansi news : रात 2 बजे हुआ टकराव

सोमवार देर रात करीब पौने दो बजे डीसी राहुल नरवाल और एसपी विनोद कुमार की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी और हाइड्रा मशीनों की मदद से टी-पॉइंट हटाया। इसके बाद गांव में तनाव चरम पर पहुंच गया और पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने आ गए।

घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा, जबकि धरना समिति ने भी प्रशासन के दावों का जवाब देते हुए अपनी बात सामने रखी। अब यह मामला केवल पानी के कनेक्शन का नहीं, बल्कि प्रशासनिक दावों, ग्रामीणों के भरोसे और कानून-व्यवस्था की बड़ी परीक्षा बन गया है। पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories