ACB Raid : फतेहाबाद में 15 हजार की रिश्वत लेते बिजली निगम का ALM रंगे हाथों काबू

ACB Raid : फतेहाबाद में 15 हजार की रिश्वत लेते बिजली निगम का ALM रंगे हाथों काबू

राजधानी चौपाल, हिसार। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Raid) की टीम ने फतेहाबाद में बिजली निगम के सहायक लाइनमैन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतपाल के रूप में हुई है, जो रतिया के गांव रत्ताखेड़ा में डीएचबीवीएन में सहायक लाइनमैन के पद पर तैनात था। 


रतिया के गांव जलोपुर निवासी किसान अनिल कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके खेत में लगा पुराना ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसके बाद उसने उसी खेत में दूसरी जगह नया ट्यूबवेल शिफ्ट कर लिया। सहायक लाइनमैन सतपाल मौके पर पहुंचा और किसान से कहा कि बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम विभाग की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

 आरोप है कि उसने किसान को केस दर्ज कराने का डर दिखाते हुए पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में दोनों के बीच 15 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरी योजना बनाई। (ACB Vigilance) विजिलेंस इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रतिया रोड पर रिश्वत की रकम लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


एसीबी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब यह जांच की जा रही है कि क्या आरोपी पहले भी इस तरह रिश्वतखोरी में शामिल रहा है या नहीं। मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

Must Read Rooftop Solar Panel Scheme : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का खर्च उठाएगी सरकार Rooftop Solar Panel Scheme : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का खर्च उठाएगी सरकार

ऐसे मामलों में एसीबी लोगों से अपील करती है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories