ACB Raid : बिजली का नया कनेक्शन चाहिए था, मांगी 1.50 लाख रिश्वत, रंगे हाथों जेई-ठेकेदार काबू

ACB Raid : बिजली का नया कनेक्शन चाहिए था, मांगी 1.50 लाख रिश्वत, रंगे हाथों जेई-ठेकेदार काबू

एकता क्रांति न्यूज (ACB Raid Sonipat) : हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिजली कनेक्शन के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए बिजली निगम के जेई और ठेकेदार को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामला सोनीपत का है। विजिलेंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि रिश्वत की यह रकम एक पॉल्ट्री फार्म के लिए नया बिजली कनेक्शन जारी करने और लाइन बिछाने के बदले मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप लगाया और दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते समय दबोच लिया। दरअसल पूरा मामला सोनीपत जिले के गांव भटगांव का है, जहां शिकायतकर्ता “वरदान पॉल्ट्री फार्म” शुरू करने की तैयारी कर रहा था। फार्म पर निर्माण कार्य जारी था और संचालन के लिए बिजली का नया कनेक्शन जरूरी था। इसी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए शिकायतकर्ता ने बिजली विभाग से संपर्क किया था।

आरोप है कि विभागीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले जेई सूरज ने रिश्वत की मांग कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जेई ने सीधे पैसे लेने के बजाय गन्नौर निवासी ठेकेदार राहुल को बीच में लगाया और उसी के जरिए डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की गई।

ACB Raid :रिश्वत मांगने से परेशान होकर ACB पहुंचा शिकायतकर्ता

लगातार पैसों की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने प्रारंभिक जांच की और आरोपों को सही पाए जाने पर ट्रैप ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, एसीबी की दो अलग-अलग टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही रिश्वत की रकम आरोपी पक्ष ने ली, टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

ACB Raid : रिश्वत की रकम बरामद, दोनों आरोपी हिरासत में

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत में ली जा रही डेढ़ लाख रुपए की रकम भी बरामद कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिजली विभाग का जेई सूरज और ठेकेदार राहुल शामिल हैं। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि इस रिश्वतखोरी नेटवर्क में विभाग के अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हैं या नहीं।

ACB Raid : कोर्ट में पेश होंगे आरोपी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसियां अब कॉल रिकॉर्ड, लेन-देन और विभागीय दस्तावेजों की भी जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस तरह की वसूली लंबे समय से तो नहीं चल रही थी।

भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई को इलाके में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी विभागों में आम लोगों से काम करवाने के बदले रिश्वत मांगना गंभीर समस्या बन चुका है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है। 

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories