HPS Promotion : हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 15 HPS अफसर बने IPS

HPS Promotion : हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 15 HPS अफसर बने IPS

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारियों को आईपीएस में प्रमोशन को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। गृह मंत्रालय ने 21 मई 2026 को जारी अधिसूचना में वर्ष 2020 से 2025 तक की चयन सूची (Select List) को मंजूरी दे दी है। इसमें हरियाणा पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति दी गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार UPSC ने 14 मई 2026 को हुई बैठक के बाद इन चयन सूचियों को मंजूरी दी। वर्ष 2020 में 5, 2021 में 4, 2022 में 4, 2023 में 1, 2024 में 3 और 2025 में 4 रिक्तियों को भरने के लिए अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

HPS Promotion : इन अधिकारियों को मिला IPS प्रमोशन

वर्ष 2020 की सूची में राजीव देसवाल और मुकेश कुमार को नियुक्ति दी गई है। वहीं 2021 में धर्मबीर सिंह, बलजिंदर सिंह और जैबीर सिंह को आईपीएस में शामिल किया गया। 2022 की सूची में ध्यान सिंह पूनिया, ताहिर हुसैन और राजेश कुमार को प्रमोशन मिला है। 2023 में रविंदर कुमार, जबकि 2024 में नरेंद्र सिंह, विजय सिंह और सिद्धार्थ ढांडा को आईपीएस कैडर में शामिल किया गया। वर्ष 2025 की सूची में ममता खरब, करण गोयल और संदीप कुमार को आईपीएस में नियुक्त किया गया है।

HPS Promotion : कुछ अधिकारियों की नियुक्ति शर्तों के अधीन

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कुछ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय या आपराधिक मामले लंबित होने के कारण उनकी नियुक्ति अस्थायी रूप से मंजूर की गई है। इनमें सुमेर सिंह और तान्या सिंह के नाम शामिल हैं।

Must Read Manesar : चंडीगढ़ जैसा दिखेगा हरियाणा का ये शहर, होगा कायाकल्प, देखें पूरी जानकारी Manesar : चंडीगढ़ जैसा दिखेगा हरियाणा का ये शहर, होगा कायाकल्प, देखें पूरी जानकारी

कोर्ट केस के फैसले पर रहेगी नियुक्ति निर्भर

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी चयन प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में लंबित स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) नंबर 459-460/2026 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। नियुक्त अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियम 1954 के तहत एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। इसके साथ ही उन्हें निर्धारित इंडक्शन ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories