Haryana news : हरियाणा में डॉक्टरों को साफ अक्षरों में दवा लिखने के आदेश, OPD स्लिप नहीं करेगी कन्फ्यूज

Haryana news : हरियाणा में डॉक्टरों को साफ अक्षरों में दवा लिखने के आदेश, OPD स्लिप नहीं करेगी कन्फ्यूज

Haryana news order to Doctors : हरियाणा के जींद समेत सभी जिलों में सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वो मरीजों की पर्ची पर दवा का नाम साफ और पढ़ने योग्य अक्षरों में लिखना अनिवार्य करें। अधिकारियों के पास शिकायतें पहुंच रही थी कि चिकित्सकों द्वारा उनकी ओपीडी स्लिप पर जो दवाएं लिखी (prescription) जाती हैं वह अस्पताल में न मिलने पर जब बाहर निजी कैमिस्ट दुकानों पर लेने जाते हैं तो उन्हें वह समझ नहीं आती।

ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभी चिकित्सकों को साफ व स्पष्ट अक्षरों में दवा व उपचार लिखने के लिए कहा है। इसे लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं कि मरीज की पर्ची पर दवा और प्रिसक्रप्शन साफ होना चाहिए ताकि खराब लिखावट की वजह से गलत दवा या उपचार से बचा जा सके। चिकित्सकों को बड़े अक्षरों में दवा का नाम लिखना होगा। इसे मरीज या केमिस्ट आसानी से पढ़ सकें।

Haryana news : सरकारी के साथ निजी अस्पतालों के डॉक्टरों पर भी होंगे नियम लागू

इसका उद्देश्य है कि मरीजों के स्वास्थ्य का अधिकार (अनुच्छेद 21) को सुरक्षित किया जाए और गलत दवा के जोखिम को खत्म किया जाए। यह नियम न केवल सरकारी बल्कि निजी चिकित्सकों पर भी लागू किए गए हैं ताकि खराब हैंडराइटिंग से होने वाली मेडिकल गलतियों को रोका जा सके। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1600 से 1800 के बीच ओपीडी होती है।

जबकि लगभग 50 चिकित्सक प्रतिदिन ओपीडी को देखते हैं। कई बार जल्दबाजी में चिकित्सक दवा का शार्ट फोरम लिख देते हैं, जो न तो फार्मासिस्ट समझ पाते हैं और न किसी और को समझ आती है। ऐसे में मरीज को यह बोल दिया जाता है कि दवा उपलब्ध नहीं है। निजी कैमिस्ट दुकानों पर भी मरीज को यही सुनने को मिलता है, जिससे मरीज की परेशानी बढ़ जाती है।

Haryana news  : आदेशों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी : डा. भोला

नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि हाईकोर्ट और और डीजी हेल्थ के आदेश हैं। इसको लेकर सभी चिकित्सकों को हिदायत दी गई हैं। आदेशों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। इसके चलते आदेश जारी कर सभी चिकित्सकों को मरीजों की पर्ची पर दवा का नाम व उपचार साफ और पढ़ने योग्य (कैपिटल लेटर्स में) लिखना अनिवार्य करने के लिए कहा गया है।

Must Read Reduce Spiciness: सब्जी या चटनी हो गई अधिक तीखी, तो ऐसे करें समाधान Reduce Spiciness: सब्जी या चटनी हो गई अधिक तीखी, तो ऐसे करें समाधान

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories